Friday, 25 September 2026
अभी का दौर

सहकारिता मंत्री गौतम दक का बांसवाड़ा दौरा

राज्य समाचार
सहकारिता मंत्री गौतम दक का बांसवाड़ा दौरा

बांसवाड़ा। सहकारिता मंत्री गौतम दक एकदिवसीय बांसवाड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की। मंत्री दक ने पदाधिकारियों को धरातल पर पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया।

बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और आजादी का उत्सव मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।