इंदौर क्राइम ब्रांच को एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों रुपये के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लंबे समय से फरार आरोपी संतोष गिरी को राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी पहले पकड़े गए तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर की गई।इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष गिरी पिता मांगीलाल गिरी, निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को सिद्धेश्वर जलधार नाथ महादेव मंदिर के पास की गई कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से 513.48 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी गई थी कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर वाहन चढ़ाकर भागने की कोशिश भी की थी। पूछताछ में सामने आया कि संतोष गिरी राजस्थान से कम कीमत में एमडी ड्रग्स खरीदकर इंदौर में युवाओं को अधिक दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस अब इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य पेडलर्स की तलाश में जुटी है।
