मध्य प्रदेश में मंडी टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा मंडी टैक्स में अचानक 50 पैसे की वृद्धि किए जाने के विरोध में आज पूरे प्रदेश की मंडियों में कामकाज ठप रहा ​इसी कड़ी में छिंदवाड़ा मंडी भी आज पूरी तरह से बंद रही, जहां व्यापारियों ने खरीद-बचाव (क्रय-विक्रय) का काम पूरी तरह बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का साफ कहना है कि सरकार का यह फैसला अनावश्यक है और इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा।कुछ दिनों पूर्व प्रदेश शासन द्वारा, मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मंडी टैक्स में अचानक 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई... इसी विरोध में मध्य प्रदेश की सभी मंडियाँ बंद हैं आज। व्यापारी वर्ग का यह मानना है कि यह बढ़ोतरी अनावश्यक है, इसे तत्काल रूप से वापस लेना चाहिए। इसके विरोध के चलते आज छिंदवाड़ा में भी मंडी में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रखा गया है... हम सरकार से निवेदन करते हैं कि जो भी टैक्स बढ़ोतरी हुई है उसे वापस लेने का आदेश जारी करने की व्यवस्था बनानी चाहिए