बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार और गायिका अल्का याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान लेने से पहले सिंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया और फिर अवॉर्ड लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ कदम बढ़ाए। सम्मान मिलने के बाद अब सिंगर ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो पिछले 2 साल से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने अपनी वायरल संक्रमण के कारण सुनने की क्षमता खोने की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनके इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं। अचानक हुए एक रेयर वायरल संक्रमण के कारण वह 'सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस' यानी सुनने की क्षमता खोने जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। इस बीमारी की वजह से वह न सिर्फ संगीत से दूर हो गई हैं, बल्कि पिछले दो सालों से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आई थीं। अल्का ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मुश्किल दौर में फैंस के प्यार, दुआओं और समर्थन ने उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि पद्म भूषण सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने उनकी आवाज और संगीत को वर्षों तक प्यार दिया। यह सम्मान उनके लिए उम्मीद, हौसले और नई शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे समय में आपका प्यार, दुआएं, संदेश और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा। यह पल मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह सिर्फ मेरे काम की पहचान नहीं, बल्कि प्यार, उम्मीद और हौसले से मिलने वाली ताकत की याद भी है। मैं धीरे-धीरे फिर से अपने जीवन की राह पर लौट रही हूं और आज यहां आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि आप सभी के लिए भी है, जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं। अलका याग्निक ने इस खास सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। लेकिन पद्म भूषण के मंच पर उनकी यह मौजूदगी उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।