मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब दो माह बाद 11 अगस्त को वागड़ क्षेत्र के बांसवाड़ा दौरे पर आएंगे। पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित अधिकारियों ने खेल स्टेडियम के पास बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया, जबकि सीआईडी-सीबी की टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री की सभा के लिए करीब 6000 लोगों की क्षमता वाला पांडाल और पांच फीट ऊंचा मंच तैयार किया जा रहा है। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बांसवाड़ा जिले के गढ़ी, बागीदौरा, कुशलगढ़ और घाटोल विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 623.12 करोड़ रुपए की लागत से एसएच-54ए सड़क निर्माण, गढ़ी में 20 करोड़ रुपए का मक्का उत्कृष्टता केंद्र, बिलोदा में माही नदी पर 60 करोड़ रुपए का बांसवाड़ा-डूंगरपुर जोड़ने वाला पुल, माही नहरों के पुनर्वास और संरचनाओं को मजबूत करने के 230.04 करोड़ रुपए के कार्य, बागीदौरा में 40.93 करोड़ रुपए का उप जिला चिकित्सालय, विभिन्न क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र, अटल प्रगति पथ, औद्योगिक क्षेत्रों तक सड़क, जनजाति छात्रावास, आयुर्वेद औषधालय और खेल स्टेडियम से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को पंचायत और निकाय चुनाव से पहले क्षेत्र में सरकार की विकास योजनाओं को लेकर बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है।
2 महीने बाद वागड़ पहुंचेंगे CM भजनलाल, करोड़ों की सौगात
संक्षेप में
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब दो माह बाद 11 अगस्त को वागड़ क्षेत्र के बांसवाड़ा दौरे पर आएंगे। पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित अधिकारियों ने खेल स्टेडियम के पास बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया, जबकि सीआईडी-सीबी की टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्य बातें
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 अगस्त को बांसवाड़ा दौरे पर आएंगे।
- दौरे के दौरान करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा।
- सभा के लिए करीब 6000 लोगों की क्षमता वाला पांडाल तैयार किया जा रहा है।
आपणो राजस्थान

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
CM भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा कब आएंगे?
11 अगस्त को।
CM के दौरे में क्या खास रहेगा?
कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।