इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई। आई टी इंजीनियर का परिवार बाइक से खरगोन जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया इस हादसे में छह साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंदौर के तेजाजी नगर इलाके के नेमावर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आई टी इंजीनियर सुमित मालवे का परिवार एक दोपहिया वाहन से इंदौर से अपने घर लौट रहा था। बाइक पर पिता सुमित, मां और दो बच्चे सवार थे। इसी दौरान एक ट्रक जिसका नम्बर MP 09 है 6208 था उसने तेज गति से चलाते हुए बाइक को चपेट में ले लिया जिसके पहिए में फंसने के चलते छह साल के बच्चे समृद्ध मालवे की गर्दन ट्रक के पिछले पहिए में फंस गई और धड़ से अलग हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां और छोटा भाई भी हादसे से सदमे में हैं।
