मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पुराने भोपाल की कई सड़कों और निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम सीमा में आने वाले नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी, लेकिन आदेश स्कूल लगने के समय जारी होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे बारिश के बीच स्कूल पहुंच चुके थे। आदेश मिलने के बाद कई स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया, जबकि कुछ स्कूलों में बच्चों के पहुंच जाने के कारण कक्षाएं जारी रखी गईं। कई अभिभावकों ने भी सुबह से बिगड़े मौसम और जलभराव को देखते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। लगातार बारिश के चलते वीआईपी रोड पर तेज हवा से एक पेड़ गिर गया, जिससे कई घंटे तक जाम लगा रहा। शिवनगर में बारिश के पानी में दोपहिया वाहन डूब गए, जबकि कोलार के अपार्टमेंट्स के बेसमेंट और पुराने भोपाल के कई घरों में पानी घुस गया। शहर के कई पार्किंग क्षेत्रों में भी घुटनों तक पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। जलभराव के इन हालातों ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था और मानसून की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
भोपाल में बारिश का कहर, बच्चे स्कूल पहुंचे तब प्रशासन ने दी छुट्टी
संक्षेप में
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पुराने भोपाल की कई सड़कों और निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम सीमा में आने वाले नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी
मुख्य बातें
- कोलार के अपार्टमेंट्स के बेसमेंट और पुराने भोपाल के कई घरों में पानी भर गया।
- नर्सरी से 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई।
- भोपाल में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हुआ।
मध्य प्रदेश

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
भोपाल में स्कूलों की छुट्टी क्यों की गई?
भारी बारिश और जलभराव के कारण।
बारिश से सबसे ज्यादा क्या प्रभावित हुआ?
सड़कें, यातायात और निचले इलाके।